नंद किशोर तांती सेवानिवृत, सहायक श्रमायुक्त ने दी भव्य विदाई 

Advertisements

नंद किशोर तांती सेवानिवृत, सहायक श्रमायुक्त ने दी भव्य विदाई 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : सहायक श्रमायुक्त के कार्यालय में कार्यरत अनुसेवक नंद किशोर तांती शनिवार को सेवानिवृत हो गए। इस मौके पर सहायक श्रमायुक्त प्रवीण कुमार ने सर्वप्रथम पुष्पगुच्छ देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

उल्लेखनीय है कि नंद किशोर तांती के कार्यों का पूरा विभाग कायल था। आज बहुत शानदार और भव्य तरीके से सहायक श्रमायुक्त प्रवीण कुमार ने ढोल नगाड़ा बजवाकर, स्वादिष्ट व्यंजन बनवाकर, कर्मियों साथियों ने कई उपहार भेंट कर नंद किशोर तांती को विदाई दी। इस मौके पर सहायक श्रमायुक्त प्रवीण कुमार ,श्रम प्रवर्तन पदाधिकारीगण, कर्मचारीगण, विभाग के तमाम पदाधिकारी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अजय कांत झा और साथियों ने नंद किशोर तांती को सेवानिवृत्त के बाद नई पारी के लिए बहुत शुभकामनाएं दी। साथ ही सेवानिवृत अनुसेवक नंद किशोर तांती के लिए स्वस्थ और समृद्ध भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी दीपिका कुमारी, प्रधान सहायक सोनू मरांडी, लिपिक विजय राज, विकास चंद्र वर्मा, राम किशुन वर्मा, गौतम गोविंद, अंकित कुमार, राजेश प्रसाद वर्मा, नागेश्वर प्रसाद मंडल, संजय कुमार सिंहा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top