नाइजर में अपहृत बगोदर के प्रवासी मजदूरों की रिहाई के लिए विदेश मंत्रालय सक्रिय : अन्नपूर्णा देवी 

Advertisements

नाइजर में अपहृत बगोदर के प्रवासी मजदूरों की रिहाई के लिए विदेश मंत्रालय सक्रिय : अन्नपूर्णा देवी 

मजदूरों के परिजनों से मिलीं अन्नपूर्णा देवी, रिहाई का दिया भरोसा

डीजे न्यूज, बगोदर, (गिरिडीह) : पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर में अपहृत बगोदर प्रखंड के प्रवासी मजदूरों के परिजनों से मिलने के लिए भारत सरकार की केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी शनिवार को दोंदलो पंचायत सचिवालय पहुंचीं। दोपहर करीब तीन बजे उन्होंने अपहृत मजदूरों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें मजदूरों की सकुशल रिहाई के लिए हरसंभव प्रयास का आश्वासन दिया।

इस दौरान बगोदर विधायक नागेंद्र महतो भी मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस विषय को लेकर विदेश मंत्रालय लगातार सक्रिय है और नाइजर स्थित भारतीय दूतावास के माध्यम से वार्ता की जा रही है। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि सरकार मजदूरों को सुरक्षित वापस लाने के लिए हर संभव कदम उठा रही है।

मौके पर प्रमुख आशा राज, बीडीओ निशा कुमारी, सीओ मुरारी नायक, जिला सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, जिप सदस्य दुर्गेश साहू, सांसद प्रतिनिधि महेश मिश्रा, देवनाथ राणा, विनोद यादव, जिप सदस्य रीता प्रसाद, मुखिया तुलसी तलवार, और भाजपा नेता माथुर प्रसाद, राजू सिंह, जिबलाल महतो, बबलू मंडल, सुदीप जायसवाल, जगदीश महतो, जय मंडल, छोटू मंडल, रवि सिंह, सोनू सिंह, दीपू मंडल, गोल्डेन जायसवाल, सतीश मंडल, राजेंद्र महतो, दिलीप साहू, प्रवीण जायसवाल सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top