नागेश्वर बाबाधाम मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ सुव्यवस्थित और आकर्षक रूप में किया जाएगा विकसित

Advertisements

नागेश्वर बाबाधाम मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ

सुव्यवस्थित और आकर्षक रूप में किया जाएगा विकसित

डीजे न्यूज, महुदा (धनबाद): महुदा के तेलमोच्चो स्थित प्रसिद्ध नागेश्वर बाबाधाम मंदिर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। धनबाद के जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह के सौजन्य से रविवार को सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि राजीव सिंह ने श्रमदान कर कार्य का शुभारंभ किया। यह मंदिर क्षेत्र के लोगों के लिए आस्था का प्रतीक है। जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि यह धार्मिक स्थल और अधिक सुव्यवस्थित एवं आकर्षक रूप में विकसित होगा।


इस दौरान समाजसेवी प्रदीप महतो , कौशल किशोर महतो तथा मंदिर समिति के सदस्य गण उपस्थित थे ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top