नाई महासभा ने एकजुटता पर दिया जोर जीवन स्तर में सुधार के लिए एकजुटता आवश्यक: योगेश प्रसाद ठाकुर

Advertisements

नाई महासभा ने एकजुटता पर दिया जोर

जीवन स्तर में सुधार के लिए एकजुटता आवश्यक: योगेश प्रसाद ठाकुर

डीजे न्यूज, बोकारो: बोकारो जिला के नवाडीह प्रखंड में राष्ट्रीय नाई महासभा की ओर से वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। स‌मारोह में झारखंड कर्पूरी नाई विकास संघ के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
वक्ताओं ने नाई समाज के सभी संगठनों को एकजुटता का परिचय देने का आह्वान किया। झारखंड कर्पूरी नाई विकास संघ के द्वारा चलाए जा रहे एकजुट करने के अभियान को पूर्ण सहयोग एवं समर्थन देने की घोषणा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव योगेश प्रसाद ठाकुर ने सामूहिक रूप से समाज हित में कार्य करने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि तभी लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाया जा  सकता हैं।
मौके पर राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष  बासुदेव शर्मा, प्रमंडल प्रभारी कैलाश ठाकुर, झारखंड कर्पूरी नाई विकास संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रसाद नापित, प्रदेश संगठन महासचिव भरत कुमार नापित, प्रदेश महासचिव योगेश प्रसाद ठाकुर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top