Advertisements




नृत्य की प्रस्तुति ने मोहा मन

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद):बाल दिवस के अवसर पर एमओसीपी स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया।
छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। प्राचार्य संजय मजूमदार, शिक्षक चंदन कुमार, बुंदेल पासवान, परमेश्वर महतो, निशा, मुस्कान, भरत, सत्य प्रकाश, विजय कुमार, नेहा, पूजा आदि शामिल थे।
