Advertisements



नृत्य-गीत के माध्यम से संस्कृति को दर्शाया
डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद): मुकुन्दा काली मंदिर परिसर में मंगलवार रात झूमर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो ने फीता काट कर प्रतियोगिता का उदघाटन किया। विधायक ने माँ काली के दरबार मे माथा टेका और क्षेत्रवासियों के लिए सुख, शांति, समृद्धि की कामना की। विभिन्न जगहों के झूमर टीम के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर सबों का मन मोह लिया। कलाकारों ने गीत-नृत्य व भाव भंगिमा के माध्यम से परंपरा, संस्कृति का जीवंत प्रस्तुति दी। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर हौसला आफजाई किया गया।

