
मुंगेर का गिरोह गिरिडीह के जमुआ में चला रहा था अवैध हथियार का फैक्ट्री
एटीएस झारखंड, एसटीएफ बंगाल और गिरिडीह पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर किया भंडाफोड़, हथियार बनाने के उपकरण के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार
डीजे न्यूज, गिरिडीह : पुलिस अधीक्षक गिरिडीह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जमुआ थाना क्षेत्र के चपरयामो गांव में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया। शनिवार देर रात की गई इस कार्रवाई में 6 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जिनमें बिहार के मुंगेर जिले के भी अपराधी शामिल हैं।
गुप्त सूचना पर हुई त्वरित कार्रवाई
गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, खोरीमहुआ, राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में एटीएस झारखंड, बंगाल एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मो. दयमुद्वीन के अर्धनिर्मित मकान से हथियार निर्माण में उपयोग किए जाने वाले उपकरण और अर्धनिर्मित पिस्तौल बरामद किए गए।
छापेमारी में बरामद सामान
अर्धनिर्मित पिस्टल – 10 पीस
पिस्टल के पिछला भाग (बट) – 10 पीस
पिस्टल का बैरल – 31 पीस
मिलिंग मशीन – 2 (S.R. Treding अंकित)
लेथ मशीन – 1
ड्रिलिंग मशीन – 1
15 KVA का Eicher कंपनी का DG जेनरेटर – 1
हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल (BR08D 5003)
₹17,500 नकद और Narzo कंपनी का मोबाइल
गिरफ्तार आरोपी
मो. दयमुद्वीन (50 वर्ष), चपरयामो, जमुआ
मो. इमरान (30 वर्ष), हजरतगंज चौक, मुंगेर (बिहार)
मो. सोनू (29 वर्ष), हजरतगंज चौक, मुंगेर (बिहार)
मो. शकील (46 वर्ष), हजरतगंज चौक, मुंगेर (बिहार)
मो. अफरोज (31 वर्ष), हजरतगंज चौक, मुंगेर (बिहार)
रूपेश शर्मा (27 वर्ष), परहम, रामनगर सफियाबाद, मुंगेर (बिहार)
आरोपियों का आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार आरोपियों में से मो. सोनू, मो. इमरान और मो. अफरोज पहले से ही बिहार के विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मामलों में वांछित थे।
मो. सोनू – खुशरूपुर (बिहार) थाना कांड संख्या-295/2020
मो. इमरान – खुशरूपुर (बिहार) थाना कांड संख्या-295/2020
मो. अफरोज – शंभुगंज (बांका) थाना कांड संख्या-94/2023
कानूनी कार्रवाई
गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ जमुआ थाना कांड संख्या-37/2025 के तहत आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम
राजेंद्र प्रसाद – अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, खोरीमहुआ
रोहित कुमार रजवार – पुलिस उपाधीक्षक, एटीएस, रांची
रोहित महतो – पुलिस निरीक्षक, जमुआ अंचल
बंगाल एसटीएफ के अधिकारी एवं पुलिसकर्मी
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अग्रिम कार्रवाई जारी है। इस अवैध हथियार फैक्ट्री के खुलासे से गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।