
मुनीडीह में याद किए ग ए शहीद बिरजू, बीरबल, हरि, जलंधर
डीजे न्यूज, पुटकी (धनबाद) :
मुनीडीह दुर्गा मंडप में शुक्रवार को झारखंड आंदोलनकारी शहीद बिरजू महतो, शहीद बीरबल महतो, शहीद हरि पद महतो, शहीद जलंधर तिवारी के 50वीं पुण्यतिथि मनाई ग ई। टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो के प्रतिनिधि बसंत महतो, शहीदों के परिजन सहित अन्य लोगों ने तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि झारखंड राज्य निर्माण में इनलोगों का अहम योगदान था। महाजनी प्रथा के खिलाफ इनलोगों ने मुखर आंदोलन किया था। शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा।
श्रद्धांजलि देने वालों में स्व. बिरजू की धर्मपत्नी मंजूती देवी, स्व. हरिपद की बेटी फुदीया देवी, स्व. बीरबल की पुतहु टेपनी महताइन, झामुमो के जिला संगठन सचिव मनोज कुमार महतो, विधायक प्रतिनिधि बसंत महतो, धनबाद प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन कुमार महतो, वरिष्ठ नेता लक्ष्मण प्रसाद महतो, झारखंड आंदोलनकारी देबू महतो, झारखंड आंदोलनकारी विजय महतो, वरिष्ठ नेता निरंजन महतो, प्रखंड सचिव अवध पासवान, उपाध्यक्ष अफताब आलम, प्रखंड कोषाध्यक्ष कैलाश प्रसाद महतो, बीरू सिंह, पंचायत अध्यक्ष शाहनवाज आलम, अशरफ खान, अमर कुमार दास, विजय कुमार दास, सूरज रजवार, अरुण महतो, बबलू महतो, रमेश महतो आदि शामिल थे।