मुनीडीह कैप्टिव प्लांट में हुई घटना के मामले में प्राथमिकी दर्ज बीसीसीएल के वेस्टर्न झरिया ए्रिया के जीएम समेत छह आरोपित

Advertisements

मुनीडीह कैप्टिव प्लांट में हुई घटना के मामले में प्राथमिकी दर्ज

बीसीसीएल के वेस्टर्न झरिया ए्रिया के जीएम समेत छह आरोपित

डीजे न्यूज, धनबाद: मुनीडीह ओपी क्षेत्र के बंद पड़े बीसीसीएल के कैप्टिव पावर प्लांट में बीते दिनों हुई घटना के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। यहां गैस टंकी काटने के दौरान संजय यादव, मो. अजहरूद्दीन, आनंद ताम्रकर तथा वसीम अंसारी की मौत हुई थी।
इस मामले में मुनीडीह ओपी के सहायक अवर निरीक्षक लालधारी रजक के लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने बीसीसीएल के वेस्टर्न झरिया एरिया के जीएम अरिंदम मुस्तफी, सीआईएसएफ जवान दर्शन सिंह, ज्ञान सिंह राजपूत, विपिन कुमार, बीसीसीएलकर्मी पूना बाउरी, आउटसोर्स कर्मी दुनिया लाल सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी चारों मृतकों को भी आरोपित किया गया है। इनलोगों पर साजिश के तहत चोरी के प्रयास और साक्ष्य छिपाने का आरोप लगा है।

पुलिस की प्राथमिकी

पुलिस की प्राथमिकी में अपराधियों की संख्या 12 दर्शायी गई है। पुलिस ने दावा किया है कि अपराधी चोरी करने की नीयत से प्लांट में घुसे थे। लोही की टंकी को काटने के दौरान गैस रिसाव हुआ और अपराधी इसकी चपेट में आए।  घटनास्थल के पास ड्यूटी पर तैनात जवान और कोलकर्मी ने घटना की सूचना नहीं दी। जीएम ने भी घटना को नजरअंदाज किया।

मालूम हो कि बंद पड़े उक्त प्लांट से लोहा चोरी करने की नीयत से चोरों का दल पहुंचा था। गैस टंकी को काटने के दौरान टंकी ब्लास्ट कर गया और सभी चोर गैस की चपेट में आ गए थे। एसएनएमएमसीएच धनबाद में तीन की मौत हुई थी, जबकि सोमवार को जंगल में वसीम का शव मिला था।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top