

मुंबई में प्रवासी पिंटू कोल की मौत, संस्था के प्रयास से परिजनों को मिला राहत मुआवजा
डीजे न्यूज, गिरिडीह :
महाराष्ट्र के मुंबई शहर में काम के दौरान झारखंड के गिरिडीह जिला, बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत मोतीलेदा निवासी पिंटू कोल की असामयिक मौत हो गई। प्रारंभ में बिल्डर केवल एक माह का वेतन एवं शव को गांव तक पहुंचाने का खर्च उठाने को तैयार था।
लेकिन झारखंडवासी परिवर्तन संघ के फाउंडर अध्यक्ष अरविंद आर्य एवं राष्ट्रीय ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी मनोज कुमार के सक्रिय हस्तक्षेप से वार्ता का रास्ता निकला और मृतक के परिजनों को ₹3,50,000 (तीन लाख पचास हजार रुपये) का मुआवजा दिलाया गया।
पिंटू कोल झारखंड के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले थे।
संस्था ने कहा कि —
> “हर मजदूर की जान कीमती है। प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा राज्य व केंद्र सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।”
संगठन ने राज्य सरकार से मांग की है कि झारखंड में ही रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएं, ताकि मजदूरों का पलायन कम हो सके।
