मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर धनबाद में महिलाओं में झोंटा-झोंटी, पुलिस ने संभाली स्थिति

Advertisements

डीजे न्यूज, धनबाद : शनिवार को धनबाद अंचल कार्यालय में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना

की राशि पाने को लेकर दो महिलाओं के बीच जमकर झोंटा-झोंटी हुई। एक महिला ने दूसरी महिला को चप्पल से पीट दिया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

हालांकि पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों महिलाओं को शांत कराया गया और स्थिति को नियंत्रित किया गया। यह पहली बार नहीं है जब योजना को लेकर महिलाओं में असंतोष देखा गया है। जनवरी में भी धनबाद अंचल कार्यालय में महिलाओं द्वारा योजना का लाभ नहीं मिलने के कारण प्रदर्शन किया गया था। तब आक्रोशित महिलाओं ने मंईयां सम्मान योजना का पोस्टर फाड़कर आग में डाल दिया था और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। इस घटना से यह स्पष्ट है कि योजना के क्रियान्वयन में हो रही देरी और प्रक्रियागत समस्याओं के कारण महिलाओं के बीच असंतोष बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत योग्य लाभार्थियों के खातों में 2500 रुपये प्रति माह दिए जाते हैं। लेकिन आज भी सैकड़ों महिलाएं ऐसी हैं जो इस योजना का लाभ प्राप्त नहीं कर सकी हैं। उनके खातों में राशि कब आएगी, यह सवाल अब तक अनुत्तरित है। इस वजह से धनबाद अंचल कार्यालय में महिलाओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top