मुख्यमंत्री के आदेश के बाद लातेहार पहुंचा कुशल बिरजिया का पार्थिव शरीर

Advertisements

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद लातेहार पहुंचा कुशल बिरजिया का पार्थिव शरीर

आंध्रप्रदेश के बाबरलाजुला जिले स्थित चुराला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन दुर्घटना में हुई थी मौत 

डीजे न्यूज, रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आदेश के बाद बुधवार को लातेहार के महुआडांड़ स्थित ग्राम दैना निवासी कुशल बिरजिया का पार्थिव शरीर पहुंच गया। मालूम हो कि कुशल बिरजिया की मृत्यु 29 मई को आंध्रप्रदेश के बाबरलाजुला जिले स्थित चुराला रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन दुर्घटना में हो गई। मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने आदिम जनजाति के युवक का पार्थिव शरीर लातेहार लाने का निर्देश श्रम विभाग, उपायुक्त लातेहार एवं श्रम विभाग अंतर्गत कार्यरत राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को दिया था।

मुख्यमंत्री के आदेश के पश्चात राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष द्वारा कुशल बिरजिया के परिजनों से संपर्क स्थापित कर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। मृतक के पार्थिव शरीर को एम्बुलेंस से लातेहार लाने हेतु “मुख्यमंत्री झारखण्ड प्रवासी श्रमिक दुर्घटना कोष” के अंतर्गत सहायता राशि परिजनों को प्रदान की गई थी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top