मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से वरीय पुलिस अधिकारियों ने की शिष्टाचार मुलाकात

Advertisements

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से वरीय पुलिस अधिकारियों ने की शिष्टाचार मुलाकात

डीजे न्यूज, रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड के विभिन्न जिलों के वरीय पुलिस अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर राज्य में विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई।

शिष्टाचार भेंट करने वालों में दुमका के आई.जी. शैलेंद्र कुमार सिन्हा, बोकारो के आई.जी. क्रांति कुमार गडिदेशी, पलामू के डी.आई.जी. नौशाद आलम अंसारी, धनबाद के एस.एस.पी. प्रभात कुमार, जमशेदपुर के एस.एस.पी. पीयूष पाण्डेय, बोकारो के एस.पी. हरविंदर सिंह, पाकुड़ की एस.पी. निधि द्विवेदी एवं जामताड़ा के एस.पी. राजकुमार मेहता शामिल थे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से उनके क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था की स्थिति, अपराध नियंत्रण के उपायों तथा जन सुरक्षा से जुड़े मुद्दों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसमें पुलिस प्रशासन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सजग रहकर जनता को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराएं और अपराधों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। अधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री को विश्वास दिलाया कि वे राज्य की शांति और सुरक्षा व्यवस्था को कायम रखने हेतु सतत प्रयासरत रहेंगे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top