मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधायक ममता देवी के ससुर स्व. सरयु महतो को दी श्रद्धांजलि

Advertisements

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधायक ममता देवी के ससुर स्व. सरयु महतो को दी श्रद्धांजलि

डीजे न्यूज, रामगढ़ : मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को रामगढ़ जिले के दुलमी प्रखंड स्थित होहद गांव पहुंचे, जहाँ उन्होंने विधायक ममता देवी के ससुर स्वर्गीय सरयु महतो को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने स्व. सरयु महतो की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में शक्ति एवं धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने विधायक ममता देवी एवं उनके परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं और उन्हें ढांढस बंधाया।

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो, कई विधायकगण तथा स्थानीय गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय सरयु महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।

उल्लेखनीय है कि 20 अक्टूबर 2025 को स्व. सरयु महतो का निधन हो गया था। अपने पीछे वे पत्नी, तीन पुत्र, एक पुत्री एवं दो पुत्रवधुएँ सहित एक भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top