Advertisements


मुख्य सचिव ने गिरिडीह में ली योजनाओं की जानकारी, पत्रकारों से बनाई दूरी
डीजे न्यूज, गिरिडीह : बुधवार को राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी और पूर्व आईएएस डीएन तिवारी देवघर जाते समय गिरिडीह सर्किट हाउस में कुछ देर के लिए रुकीं।
इस दौरान डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ. विमल कुमार और सिविल एसडीएम श्रीकांत यशवंत समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बुके देकर मुख्य सचिव का स्वागत किया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया।
मुख्य सचिव ने जिले में चल रही योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली, लेकिन निकाय चुनाव और हाईकोर्ट की फटकार से जुड़े सवालों पर चुप्पी साधे रहीं। पत्रकारों से दूरी बनाते हुए उन्होंने कोई टिप्पणी करना उचित नहीं समझा।
मुख्य सचिव केवल अधिकारियों का अभिवादन स्वीकार कर सर्किट हाउस से सीधे देवघर के लिए रवाना हो गईं।
