
मुख्य सचिव अलका तिवारी पहुंची धनबाद
जिला प्रशासन की ओर से दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
डीजे न्यूज, धनबाद:
झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी शुक्रवार को सर्किट हाउस पहुंची। उनके आगमन पर डीसी आदित्य रंजन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य सचिव का स्वागत किया। वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग के आयुक्त पवन कुमार तथा खान निदेशक राहुल कुमार सिन्हा ने भी मुख्य सचिव का स्वागत किया।
इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से मुख्य सचिव को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
इस अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव डीके तिवारी उपस्थित थे।
मौके पर ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम, जिला खनन पदाधिकारी रितेश राज तिग्गा सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।