मुख्य गेट व मुख्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था प्रवेश व निकास के लिए अलग-अलग गेट चिह्नित

Advertisements

मुख्य गेट व मुख्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था

प्रवेश व निकास के लिए अलग-अलग गेट चिह्नित

डीजे न्यूज, धनबाद: नगर निकाय चुनाव को लेकर समाहरणालय के मैन गेट व मुख्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था किया गया है। दोनों स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी मौजूद है।

मुख्य प्रवेश द्वार से केवल निकाय चुनाव के महापौर व वार्ड प्रत्याशी एवं उनके साथ चार व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति है। इसके अलावा नामांकन पत्र खरीदने वालों के लिए प्रवेश की अनुमति है।

सुरक्षा कर्मियों द्वारा समाहरणालय में प्रवेश से पहले प्रत्याशी की जांच की जा रही है। साथ ही वीडियोग्राफी भी हो रही है। वहीं नामांकन करने के बाद प्रत्याशियों के बाहर निकलने के लिए अलग गेट चिन्हित है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top