Advertisements





मुखिया की पहल: शारीरिक अभ्यास के लिए उपलब्ध कराया बालू
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): सेना, पुलिस, होमगार्ड जैसे पदों पर भर्ती परीक्षाओं में भाग लेने वाले युवाओं के लिए भिखराजपुर मुखिया दिलीप कुमार महतो ने पहल शुरू की है। उन्होंने युवाओं को शारीरिक अभ्यास के लिए रविवार को पहाड़पुर मैदान में बालू उपलब्ध कराया। इससे युवक- युवतियों को लंबी कूद ऊंची कूद आदि में अभ्यास के लिए सहूलियत होगी। इस कार्य के लिए युवाओं ने मुखिया को बधाई दी है।



