Advertisements




मुगमा मोड़ में शहरी जलापूर्ति योजना का पाइपलाइन क्षतिग्रस्त
डीसी के निर्देश पर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य शुरू, पहली अप्रैल तक जलापूर्ति बाधित रहेगी
डीजे न्यूज, धनबाद: मुगमा मोड़ के समीप धनबाद के शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति के लिए लगाए गए 1000 एमएम व्यास के क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मती सोमवार रात में शुरू कर दी गई है।

इस संबंध में पीएचईडी 1 के कार्यपालक अभियंता रंजीत कुमार ठाकुर ने बताया कि उक्त स्थल पर पाइपलाइन को किसी ने क्षतिग्रस्त कर दिया था।
उपायुक्त आदित्य रंजन को इसकी सूचना मिलते ही उनके निर्देशानुसार युद्ध स्तर पर क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मती हो रही है। कम से कम समय में मरम्मत पूरी करने के लिए मानवबल के साथ साथ जेसीबी मशीन एवं पंप का सहयोग लिया है। इसके कारण 31 मार्च से 01 अप्रैल तक धनबाद शहरी जलापूर्ति योजना बाधित रहेगी।



