
मुआवजा की मांग को ग्रामीणों ने रोका भूलनबरारी आउटसोर्सिंग का काम
डीजे न्यूज, झरिया (धनबाद):
बीसीसीएल के लोदना एरिया अंर्तगत भूलन बरारी में संचालित आउटसोर्सिंग परियोजना का काम बुधवार को ग्रामीणों ने रोक दिया। वे मुआवजा की मांग कर रहे थे। नेतृत्व कर रहे अभिषेक हजारी ने बताया कि डिगवाडीह जवाहर लाल नेहरू स्कूल के पीछे वाली जमीन उनकी पुश्तैनी है। उक्त जमीन पर कंपनी बिना बातचीत किए ही एक माह से ओबी डंप कर रही है। जबकि लोदना महाप्रबंधक द्वारा कहा गया था कि बगैर वार्ता के ओबी डंप नही किया जायेगा।
आंदोलन के बाद एजेंट अरुण पांडेय मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की। उन्होंने एक सप्ताह के बाद फिर से वार्ता कर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। तब तक ओबी डंप नहीं करने की बात कही। इसके बाद आंदोलन समाप्त किया गया।
आंदोलनकारियों में पुरुषोत्तम राय, देबू हजारी, विष्णु हजारी, छोटू बाउरी, सागर राय, शीतल राय, शुभम साव, तुषार हजारी आदि शामिल थे।