
मथुरा समेत सात नेताओं को झामुमो केंंद्रीय कमेटी में मिली जगह, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
डीजे न्यूज बलियापुर(धनबाद) : झारखंड मुक्ति मोर्चा की नई केंद्रीय कमेटी में धनबाद जिला के सात झामुमो नेताओं को शामिल किए जाने से बलियापुर के झामुमो कार्यकर्ताओं में हर्ष है। इस बार भी पार्टी ने इन नेताओं पर अपना भरोसा जताया है और उन्हें केंद्रीय कमेटी का सदस्य बनाया है।
केंद्रीय कमेटी में शामिल धनबाद के नेता
– मथुरा प्रसाद महतो (विधायक, टुंडी)
– डॉ. नीलम मिश्रा
– सुखलाल मरांडी
– जग्गू महतो
– रमेश टुडू
– काजी सिराज अहमद
– कामेश्वर कुमार महथा
बलियापुर के कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रिया
बलियापुर के झामुमो कार्यकर्ताओं का कहना है कि धनबाद के सात झामुमो नेताओं को केंद्रीय कमेटी में शामिल किए जाने से धनबाद में झामुमो और अधिक मजबूत होगा। इस फैसले से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।
हर्ष व्यक्त करने वालों में शामिल
हर्ष व्यक्त करने वालों में झामुमो के बलियापुर प्रखंड अध्यक्ष हैदर अली अंसारी, प्रखंड सचिव निर्मल रजवार, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र किस्कू, महावीर महतो, ईश्वर मरांडी, राजेंद्र हेंब्रम, अब्दुल कादिर शेख और खातिर सुदाम रजवार आदि प्रमुख हैं। ये सभी नेता और कार्यकर्ता इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं और आगे भी पार्टी के लिए काम करने के लिए प्रेरित हैं।