Advertisements



मथुरा ने गढ़ रघुनाथपुर में किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन का शिलान्यास 
शिलापट्ट पर प्राक्कलित राशि का उल्लेख नहीं, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी, धनबाद : गढ़ रघुनाथपुर स्वास्थ्य उपकेन्द्र परिसर में बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने शनिवार को नारियल फोड़कर किया। विधायक ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के बनने से पूर्वी टुंडी में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ होगी। शिलान्यास के शिलापट्ट पर प्राक्कलित राशि का उल्लेख नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। इस मौके पर मुख्य रूप से झामुमो प्रखंड अध्यक्ष गिरिलाल किस्कू, दिनेश रजक, हरिपद मरांडी, रफीक अंसारी, तपन मंडल, बसंत महतो, मदन महतो आदि मौजूद रहे।



