मसाला फैक्ट्री में भारी मात्रा में रासायनिक रंग जब्त, हल्दी, मिर्च में मिलाया जाता था

Advertisements

 

मसाला फैक्ट्री में भारी मात्रा में रासायनिक रंग जब्त, हल्दी, मिर्च में मिलाया जाता था

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने अरघाघाट मोड़ में चल रही फैक्ट्री में की छापेमारी तो हुआ खुलासा
डीजे न्यूज, गिरिडीह : उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजा कुमार ने डुमरी प्रखंड में अरघाघाट मोड़ के समीप सघन जांच किया गया। इस दौरान अरघाघाट मोड़ स्थित जमुना साव के मसाला फैक्ट्री में भारी मात्रा में रासायनिक रंग जब्त किया गया, जो कि हल्दी मिर्च एवं अन्य मसालों में मिलाया जाता था एवं बिना किसी फूड लाइसेंस के चलाया जा रहा था। इसपर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने 10,000 रुपया का जुर्माना किया तथा कड़े शब्दों में निर्देशित किया जल्द से जल्द मसालों की गुणवत्ता में सुधार करने का नोटिस दिया। साथ ही मिलावटी हल्दी 106kg, लाल मिर्च पाउडर 13 kg, रासायनिक रंग 50kg एवं अन्य मिलावटी सामग्री को जप्त करते हुए उन्हें निमियाघाट थाना के सुपुर्द कर दिया गया।

साथ ही इनको 7 दिनों के अंदर फूड लाइसेंस बनवाने का आदेश दिया गया। हल्दी, लाल मिर्च पाउडर का नमूना रासायनिक जांच हेतु रांची भेजा गया। इसके अलावा अरघाघाट मोड़ स्थित रवि शंकर के कारखाने में भी बिना फूड लाइसेंस के खाद्य सामग्री का पैकेजिंग किया जा रहा था। इनपर भी 10,000 रुपए का जुर्माना एवं सुधार करने का नोटिस दिया गया। साथ ही अपने खाद्य परिसर को साफ रखने का नोटिस दिया गया एवं 7 दिनों के अंदर फूड लाइसेंस म्यूफैक्चिंग का बनवाने का भी आदेश दिया गया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सभी अवैध कारखानों पर करवाई की जाएगी और किसी भी मिलावटखोर को बख्शा नहीं जाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top