मर्सी हॉस्पिटल गिरिडीह में पाइल्स के इलाज की उन्नत तकनीक से मिली मरीज को राहत

Advertisements

मर्सी हॉस्पिटल गिरिडीह में पाइल्स के इलाज की उन्नत तकनीक से मिली मरीज को राहत

डीजे न्यूज, गिरिडीह : मर्सी हॉस्पिटल, गिरिडीह में पाइल्स (बवासीर) के इलाज के क्षेत्र में आधुनिक चिकित्सा तकनीक का सफल उपयोग किया गया। अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉ. अनुज लद्धद ने स्टेपलर हीमरहोइडोपेक्सी प्रक्रिया के माध्यम से मरीज का सफल ऑपरेशन किया।
इस उन्नत तकनीक से की गई सर्जरी मरीज के लिए लगभग दर्द रहित रही, वहीं ऑपरेशन के बाद मरीज की रिकवरी भी काफी तेज़ देखी गई। डॉक्टरों के अनुसार, इस प्रक्रिया में पारंपरिक ओपन हेमारॉयडेक्टॉमी की तुलना में कम दर्द होता है और लंबे समय तक दवाओं के सेवन की आवश्यकता भी नहीं पड़ती।
डॉ. अनुज लद्धद ने बताया कि स्टेपलर हीमरहोइडोपेक्सी आधुनिक और सुरक्षित तकनीक है, जिससे मरीज कम समय में सामान्य जीवन में लौट सकता है। मर्सी हॉस्पिटल में इस तरह की उन्नत सर्जरी की सुविधा उपलब्ध होने से गिरिडीह समेत आसपास के जिलों के मरीजों को बड़ा लाभ मिल रहा है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top