मोराडीह ग्राम में मनाया गया “जल अर्पण दिवस”

Advertisements

मोराडीह ग्राम में मनाया गया “जल अर्पण दिवस”

डीजे न्यूज, धनबाद: तोपचाँची प्रखण्ड अन्तर्गत ब्राह्मणडीहा पंचायत के मोराडीह ग्राम में जल महोत्सव पखवाडा अन्तर्गत “जल अर्पण दिवस” कार्यक्रम आयोजित की गई। शुभारम्भ तोपचांची के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एजाज अहमद द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर की गई। उनके द्वारा जल संरक्षण की महत्ता पर बल देते हुए ग्रामीणों से योजना के सुव्यवस्थित संचालन हेतु सहयोग करने की अपील की।

कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल सं०-2, धनबाद मुकेश कुमार मंडल द्वारा जल जीवन मिशन अन्तर्गत एकल ग्रामीण जलापूर्ति योजना (SVS) मोराडीह ग्रामीणों को हस्तांतरित करते हुए नियमित रूप से जलकर जमा करने की अपील की गई। मंच पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों,मुखिया एवं जलसहियाओं द्वारा जल बंधन, जल वंदना एवं जल शपथ लिया गया। प्राथमिक विद्यालय, मोराडीह के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी के माध्यम से जल से विवेकपूर्ण उपयोग पर संदेश दिया गया।

उक्त कार्यक्रम के अवसर पर विवेक कुमार मुखिया, ब्राह्ममणडीहा, जनार्दन प्रसाद सिंह, सहायक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल सं०-2. धनबाद, दीपेन्द्र चन्द्र स्वर्णकार, कनीय अभियंता, जिला समन्वयक, पवन कुमार गुप्ता, प्रखण्ड समन्वयक शांत मंडल सहित आस पास के 16 ग्रामों की जलसहिया सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top