Advertisements

मोको गांव के मजदूर की कर्नाटक में मौत, समाज के लोगों ने प्रकट की शोक संवेदना
डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद :
मोको गांव के मजदूर ज्योतिलाल टुडू की कर्नाटक में मौत हो गई थी। घटना का समाचार पाकर सोनोत संथाल समाज के लोग शनिवार को मृतक मजदूर के घर मोको पहुंचे। समाज के लोगों ने पीड़ित परिवार के प्रति शोक संवेदना प्रकट की और समाज की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
मौके पर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष राजेंद्र किसकू, पूर्व मुखिया समीर मुर्मू, नरेश हेंब्रम, नुनु लाल हेंब्रम, दुख लाल हेमरम, सोनाराम हसदा, राजेश्वर, लखेश्वर मरांडी आदि उपस्थित थे।