मोदी सरकार ने अमरीका के सामने आत्म समर्पण कर दिया है: बृंदा करात

Advertisements

मोदी सरकार ने अमरीका के सामने आत्म समर्पण कर दिया है: बृंदा करात

डीजे न्यूज, धनबाद: देश की मोदी सरकार ने भारत की संप्रभुता और आत्मसम्मान को गिरवी रख दिया है। अब अमरीका यह तय कर रहा है की भारत किस देश से कच्चा तेल खरीदेगा। ईरान पर साम्राज्यवादी अमरीका और इस्त्राइल द्वारा किए जा रहे जघन्य हमले पर भारत सरकार की चुप्पी ने हमे पूरी दुनिया में अलग – थलग कर दिया है। उक्त बातें मंगलवार को माकपा राज्य कार्यालय में पार्टी द्वारा  आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सीपीएम की वरिष्ठ नेता बृन्दा कारात ने कही।  उन्होंने देश की जनता के ज्वलंत जनमुद्दों पर पूरे देश भर में चलाए जा रहे जन अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड में भी यह अभियान प्रभावी रहा और पिछले चार दिनों मे राज्य के एक लाख जनता के बीच माकपा के जन आक्रोश जत्था ने संपर्क कर इस अभियान का संदेश दिया।
पार्टी के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा की –
मनरेगा खत्म कर वीबी जी (ग्राम जी) लाये जाने के खिलाफ, चार लेबर कोड रद्द करने, बिजली संशोधन विधेयक वापस लेने तथा किसानो की तबाही का दस्तावेज बीज विधेयक को रद्द किए जाने की मांग को लेकर माकपा द्वारा 24 मार्च को आयोजित दिल्ली रैली की तैयारी के लिए दक्षिणी छोटानागपुर स्तरीय जन आक्रोश जत्था रांची, गुमला, खूंटी लोहरदगा के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार अभियान चलाते हुए दोपहर 1बजे बुंडू पहुंचा। बुंडू के शहीद बिरसा चौक पर सुरेश मुंडा की अध्यक्षता में एक सभा आयोजित की गई । सभा को बृन्दा कारात के अलावा, प्रकाश विप्लव, सुफल महतो समेत कई राज्य स्तरीय नेतृत्व ने संबोधित किया। संताल परगना में निकाले गए जत्थे का पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड में समापन हुआ। इस अभियान में लाखों हैंडबिल का वितरण हुआ और दिल्ली जाने वाले दो हजार लोगों की सूची बनायी गयी।
अभियान के अगले चरण में अब जिला स्तर पर पद – यात्रा और ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम सभा आयोजित की जाएगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top