मनुष्य को अपनी क्षमता अनुसार जरूरतमंद लोगों का मदद करना चाहिए: विनोद सिंह

Advertisements

मनुष्य को अपनी क्षमता अनुसार जरूरतमंद लोगों का मदद करना चाहिए: विनोद सिंह

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद): हरिओम सेवा संस्था के संस्थापक सदस्य वरिष्ठ समाजसेवी विनोद सिंह ने सोमवार को निरसा विधानसभा अंतर्गत देबियाना पंचायत के गोपालगंज गांव के स्वर्गीय मानिक गोस्वामी के परिवार के लोगों का मदद किया।

पिछले दोनों  एक दुर्घटना में मानिक का देहांत हो गया था l
आकस्मिक निधन  हो जाने से उनके परिवार के ऊपर दुखों कर पहाड़ टूट पड़ा।
पीड़ित परिवार ने समाजसेवी विनोद सिंह से मिलकर मदद मांगी l
विनोद ने मानव धर्म निभाते हुए उन लोगों को तत्काल 26 किलो चावल, 30 किलो आटा ,5 लीटर तेल , 5 किलो नमक एवं कुछ सहयोग राशि देकर उनके दुख में एक छोटा सा सहयोग देने का काम किया। इस नेक कार्य के लिए संस्था के मीडिया प्रभारी शीतल दत्ता, संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर स्वरूप चौधरी, वरिष्ठ संस्थापक सदस्य प्रभाष पाल, प्रेमांशु पाल ,सूर्य गोपाल भट्टाचार्य , हारु बाउरी, शंकर दास, विश्वजीत चक्रवर्ती ,रणजीत चौहान ,रंजीत महतो , बबलू बाउरी, आमोद बाउरी, अनिल महतो, अमित बनर्जी, कृष्ण चंद्र दा , दिलीप चौहान, मुकेश महतो, दिनेश, वरिष्ठ पत्रकार प्रसून दास गुप्ता, संजय राउत, समाजसेवी साजिद  आदि ने आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिए और कहां की हमारे संस्था के सदस्यों के द्वारा  क्षमता के अनुसार छोटे-छोटे मदद करने का प्रयास को आगे भी जारी रखेंगे और एकजुटता के साथ जरूरतमंद को मदद करने का सिलसिला को आगे बढ़ाएंगे  l

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top