मनसू महतो के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत: शिव प्रसाद महतो

Advertisements

मनसू महतो के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत: शिव प्रसाद महतो
डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): कपुरिया निवासी झारखंड आंदोलनकारी और झामुमो के संस्थापक सदस्य रहे स्व. मनसू प्रसाद महतो की पुण्यतिथि मंगलवार को मनाई गई। लोगों ने कपुरिया चौक के समीप स्थित दिवंगत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।  झारखंड मुक्ति मोर्चा के किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव प्रसाद महतो ने कहा की दिवंगत के त्याग और संघर्ष को भुलाया नहीं जा सकता है। युवा पीढ़ी को इनके विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है, तभी हम एक बेहतर झारखंड का निर्माण कर सकते है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top