मनरेगा को कमजोर करने के खिलाफ कांग्रेस ने लगाया जनचौपाल                     

Advertisements

मनरेगा को कमजोर करने के खिलाफ कांग्रेस ने लगाया जनचौपाल              

डीजे न्यूज, धनबाद: मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम के तहत कांग्रेस के द्वारा चलाए जा रहे चरणबद्ध आंदोलन के दूसरे दिन सोमवार को चासनाला और सुदामडीह न्यू माइनस में जन‌चौपाल लगाया गया।
जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मनरेगा सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि करोड़ों गरीब और मजदूर परिवारों की आजीविका का मजबूत आधार है। इसका नाम बदलना जनता की भावनाओं और योजना के मूल उद्देश्य के साथ खिलवाड़ है।
उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह जनकल्याणकारी योजनाओं की पहचान मिटाकर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने भी एक स्वर में मनरेगा का नाम बदलने का विरोध किया और इसे यथावत रखने की मांग की।
कार्यकर्ताओं ने लोगों को मनरेगा से मिलने वाले अधिकारों और लाभों की जानकारी दी तथा सरकार की नीतियों के खिलाफ जागरूक रहने का आह्वान किया।
झरिया प्रखंड अध्यक्ष भगवान दास ने कहा‌ कि जिला प्रशासन और झारखंड सरकार से मिलकर गांव की समस्या दूर किया जाएगा। कार्यक्रम में योगेंद्र सिंह योगी, शाहिद कमर, इरफान खान चौधरी, अख्तर खान गुड्डू, रवी चौधरी, कृष्णा रवानी, हीरालाल नोनिया फैज अहमद, अजीज मास्टर, ओंकार मिस्रा, हीरा मेहरा, राजमुनी देवी, जेपी पासवान, पंकज सिंह,प्रदीप अंस,सुनिल पासवान,अमीत कुमार चौधरी,रसीक केंवट,रामानंद पासवान, किशोरी प्रसाद, सोमर बादेकर, पवन साव,धीरेंद्र पासवान, उमेश रवानी,अविनाश कुमार, प्रेम तिवारी सहित अन्य थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top