मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन शुरू सिटी सेंटर के पास उपवास में रहकर किया प्रतीकात्मक विरोध

Advertisements

मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन शुरू

सिटी सेंटर के पास उपवास में रहकर किया प्रतीकात्मक विरोध

डीजे न्यूज, धनबाद: केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ कांग्रेस ने चरणबद्ध आंदोलन के तहत रविवार को सिटी सेंटर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष उपवास व विरोध प्रदर्शन किया। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आयोजित कार्यक्रम में संगठन प्रभारी अशोक कुमार चौधरी उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि मनरेगा गरीबों और ग्रामीण मजदूरों के लिए जीवन रेखा है और इसे समाप्त या कमजोर करने की किसी भी कोशिश का कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक विरोध करेगी।
जिलाध्यक्ष  संतोष कुमार सिंह ने कहा कि कागज के पन्नो से नाम हटाया जा सकता है करोडो लोगो के दिल से नही। मनरेगा गरीबों और मजलूमों के लिए लाभदायक योजना सिद्ध हो रही थी। इसकी प्रमुखता को देखते हुए भाजपा सरकार नाम बदलकर इसे अपनी योजना बताने का  प्रयास कर रही है जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करेगी।
प्रदेश महासचिव मदन महतो ने कहा‌ कि भाजपा देश में नफरत कि राजनीति कर रही है। युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अभिजीत राज ने कहा कि गाधी जी को पूरा विश्व सम्मान करता है मगर भाजपा को गांधी जी से नफरत है।

उपवास कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित सदस्य मुख्तार खान, रामगोपाल भुवानिया, रवी रंजन सिह, अशोक कुमार सिंह, राशीद रजा अंसारी, प्रदेश डेलीगेट मनोज यादव,  धनबाद जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह यादव, लक्ष्मण तिवारी, जोगिंदर सिंह जोगी, नवनीत नीरज, कयूम खान, अक्षयवर प्रसाद, करीम अंसारी, कालीचरण यादव, इरफान खान, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सीता राणा, जिला महासचिव शाहीद कमर, धनबाद युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष आदित्य आनंद, सेवा दल के जिला अध्यक्ष गुलजार अहमद, अख्तर खान गुड्डू, गोपाल कृष्ण चौधरी, निवारण महतो,प्रीतम रवानी, योगेश् प्रसाद रजक, डीएन यादव, अजय कुमार, मुकेश प्रसाद, पप्पू पासवान, काजल धीवर,  निखत परवीन, नीतू देवी, रिंकू कुमारी, निवारण महतो, अजय सिंह, मोहम्मद आकिब जावेद, फ़ैज़ अहमद,  दीपक सिंह, जीयाउल हक, पूर्णेन्दु सिंह, बबलू उरांव, ,हरेंद्र शाही, संतोष चौधरी, जावेद रजा, अब्दुल करीम अंसारी, जाहिर हुसैन, राजेश राम,  मधुसूदन सिंह चौधरी, देवेंद्र पासवान, प्रमोद यादव, रणजीत पांडे,मनोज सिंह, बबलू दास अरविंद कुमार सैनी, मृत्युंजय सिंह ,श्याम कुमार साव, गंगा वाल्मीकि,अजय कुमार, भोला राम, निवास रजवार,प्रदीप पांडे, नागेंद्र कुमार सिंह, पप्पू पासवान, कामता पासवान,विधानचंद्र राय, बब्लू दास,मनोहर दास, संजय पाठक, पंकज वर्मा, ,  शशि भूषण तिवारी, महेंद्र पासवान, भोलानाथ सिंह, सत्येंद्र राम, गौतम पासवान, मुकेश राणा,  राजीव झा, नारायण सेन्दिक,महेंद्र शर्मा, प्रदीप पांडे, जियाउल हक,  रणजीत पांडेय, हुमायूं राजा, अजय सिंह, पंकज वर्मा अब्दुल करीम अंसारी, मोहम्मद एजाज, महेश शर्मा, फैज अहमद, महेंद्र पासवान,  प्रवीन चौधरी, सहित सैकड़ो कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top