
मनियाडीह थाना में तीन लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की प्राथमिकी
डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : मनियाडीह थाना क्षेत्र में अवैध रूप से बिजली उपयोग करने के आरोप में बिजली विभाग ने तीन व्यक्तियों पर प्राथमिकी दर्ज की है। सहायक विद्युत अभियंता मुरली मनोहर प्रसाद के नेतृत्व में मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान ग्राम चरकखुर्द के निवासी राजू सिंह यादव (उम्र 35 वर्ष, पिता जयराम सिंह यादव), नंदकिशोर मंडल (उम्र 40 वर्ष, पिता जगदेव मंडल) और सहदेव मंडल (उम्र 50 वर्ष, पिता छोटू मंडल) को अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपयोग करते हुए पकड़ा गया। बिजली चोरी के आरोप में तीनों पर जुर्माना लगाया गया और मनियाडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। छापेमारी दल में सहायक विद्युत अभियंता के साथ मानव दिवस कमी शंकर रवानी, सिद्धेश्वर मुर्मू सहित अन्य कर्मी शामिल थे।