Advertisements

मनियाडीह में पेड़ की टहनियां काटने मेंं गिरने से मौत
डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : टुंडी प्रखंड के मनियाडीह थाना क्षेत्र के नारों में शुक्रवार की सुबह एक दुखद घटना घटी। बरगद के पेड़ से गिरकर भानु राणा (45) की मौत हो गई। वह पेड़ की टहनियां काट रहा था जब यह घटना घटी। मृतक पतरोबाद, झिनाकी का रहने वाला था। घटना के समय वह पेड़ से गिरते ही मौके पर ही अपनी जान गंवा बैठा।