मल्टी विलेज स्कीम‌ के अधूरे कार्य को पूरा करने का निर्देश

Advertisements

मल्टी विलेज स्कीम‌ के अधूरे कार्य को पूरा करने का निर्देश

डीजे न्यूज, धनबाद: उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में जिले में संचालित विभिन्न ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की।

इस क्रम में उन्होंने बलियापुर ग्रामीण जलापूर्ति योजना फेज 1, मोहिलिडीह – लटानी – रूपन ग्रामीण जलापूर्ति योजना, टुंडी – कोल्हार – जाताखूंटी ग्रामीण जलापूर्ति योजना, निरसा उत्तर ग्रामीण जलापूर्ति योजना, बाघमारा फेज 1 व उसके आसपास के क्षेत्र की जलापूर्ति योजना तथा गोविंदपुर में बहु-ग्राम योजना (मल्टी विलेज स्कीम) की समीक्षा की।

समीक्षा के बाद उन्होंने संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ बैठक करके बलियापुर ग्रामीण जलापूर्ति योजना फेज 1, मोहिलिडीह – लटानी – रूपन ग्रामीण जलापूर्ति योजना, टुंडी – कोल्हार – जाताखूंटी ग्रामीण जलापूर्ति योजना को शीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया।

जबकि निरसा उत्तर ग्रामीण जलापूर्ति योजना, बाघमारा फेज 1 व उसके आसपास के क्षेत्र की जलापूर्ति योजना तथा गोविंदपुर में बहु-ग्राम योजना (मल्टी विलेज स्कीम) के अधूरे कार्य को तेजी लाकर शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।

बैठक में पीएचइडी 2 के कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार मंडल, कनीय अभियंता व अन्य लोग मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top