Advertisements




मलकेरा दुकानदार संघ ने जताया आक्रोश

बांग्लादेश के पीएम का फूंका पुतला
डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और दीपू चंद्र दास की जघन्य हत्या के विरोध में मलकेरा दुकानदार संघ में आक्रोश है। संघ के द्वारा रविवार को जुलूस निकाल विरोध प्रकट किया गया। साथ हीं बांग्लादेश के पीएम मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद प्रतिनिधि जितेश रजवार, भाजपा सिनीडीह मंडल के अध्यक्ष सोनू श्रीवास्तव, राकेश त्रिगुणायत, मलकेरा दक्षिण के मुखिया विनोद रजक, अभिजीत स्वर्णकार, शंभू राणा, उत्तम शर्मा, भरत स्वर्णकार, ईश्वर पासवान, प्रेमचंद पासवान, विक्की रजक, सोनू तिवारी, मंटू रजवार, विनोद ठाकुर, जवाहर पासवान एवं अन्य शामिल थे।




