मजदूर विरोधी नीति के खिलाफ किया प्रदर्शन

Advertisements

मजदूर विरोधी नीति के खिलाफ किया प्रदर्शन

डीजे न्यूज़ तिसरा(धनबाद): केंद्र सरकार के मजदूर विरोधी नीति के खिलाफ सभी मजदूरों को एकजुट होकर जोरदार ढंग से विरोध करना होगा। जरूरत पड़ने पर पूरे बीसीसीएल का चक्का जाम करना होगा। उक्त बातें संयुक्त मोर्चा की ओर से नॉर्थ तिसरा परियोजना कार्यालय पर चार मजदूर कानून लागू करने के साजिश के खिलाफ आयोजित प्रदर्शन के दौरान भगवान दास पासवान एवं सुनील राय की ओर से कहा गया। इसके पूर्व नॉर्थ तिसरा 6 नंबर से एक विशाल जुलूस निकालकर विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए यहां पर पहुंचा और प्रदर्शन में तब्दील हो गया। केंद्र सरकार एवं प्रबंधन के खिलाफ जोरदार ढंग से नारा लगाए गए । वक्ताओं ने कहा कि हम सभी को इस नीति के खिलाफ एकजुट होना होगा तभी जाकर हम अपने मकसद में कामयाब हो गए । कानून लागू हो गया तो मजदूरों का नहीं सुना जाएगा। मजदूर अपने फरियाद लेकर आखिर कहां जाएंगे। जब कानून ही नहीं रहेगा तो उनका हक और अधिकार कैसे मिलेगा। मौके पर धर्मेंद्र राय, भगवान दास, बंटी सिंह, सुनील राय , अनिल सिंह , गणेश पासवान , बीरेंद्र पासी, शैलेन्द्र सिंह , कन्हाई सिंह , उमेश सिंह, केल्विन तिर्की, पशुपति देव, महेंद्र देव , सुजीत मंडल, मनोज पासवान, तेजा बेलदार, कृष्णा सिंह , संतोष मिश्रा, रितेश निषाद, संजय निषाद आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top