मिशन एयरपोर्ट की टीम‌ ने किया भागा व जामाडोबा के स्कूलों का दौरा पदयात्रा और विचार गोष्ठी में शामिल होने की अपील की

Advertisements

मिशन एयरपोर्ट की टीम‌ ने किया भागा व जामाडोबा के स्कूलों का दौरा

पदयात्रा और विचार गोष्ठी में शामिल होने की अपील की

डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): मिशन एयरपोर्ट धनबाद समूह की टीम ने सोमवार को टाटा डीएवी स्कूल, एसडीएम स्कूल, डिग्री कॉलेज जामाडोबा, इंडियन स्कूल ऑफ प्रोग्रेस, चासनाला एकेडमी, एसवी स्कूल का दौरा किया। टीम‌ ने प्राचार्य और शिक्षकों‌ से भेंट कर झरिया को संवैधानिक हक दिलाने के लिए 14 अप्रैल को प्रस्तावित पदयात्रा और विचार गोष्ठी में भाग लेने का आग्रह किया।
टीम में अनिल कुमार जैन, महेश शर्मा, बिरजू शर्मा, कुंदन मोदक, रवि केशरी शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top