*एक महीने से दुबई जेल में बंद है हजारीबाग का प्रवासी मजदूर, परिजनो ने लगाई मदद की गुहार*

0

डीजे न्यूज,हजारीबाग : हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मडमोनिवासी विनोद महतो एक महीने से दुबई में जेल में बंद हैं।बताया जा रहा है कि विनोद महतो को वीजा अवधि और इकामा समाप्त होने की सजा मिली है। दलालों के चंगुल में फंसे मजदूरों के वीजा का नवीनीकरण नहीं हो पाया था। मामले में परिजनों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।बताते चलें कि हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मडमो निवासी 25 वर्षीय विनोद कुमार महतो दुबई में फंसे हैं।विनोद कुमार महतो एक नवंबर की शाम को जब काम करके लौट रहा था, तभी उसकी बात परिवार के लोगों से हुई थी। तब से उसका मोबाइल बंद है। ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि विनोद कुमार महतो की वीजा व इकामा की अवधि फरवरी 2022 को समाप्त हो चुकी थी। दुबई पुलिस के अधिकारियों ने वीजा व इकामा अवधि खत्म होने के कारण उन्हें जेल भेज दिया होगा। इसको लेकर परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।पत्नी वीना देवी ने कहा कि विनोद कुमार महतो तीन वर्ष पूर्व नवम्बर 2019 को रोजी रोटी की तलाश में दुबई गये थे। जहां पर बिल्डिंग बनानेवाली कंपनी में कार्य करता था। वह घर का एकलौता कमानेवाला है। माता पिता,पत्नी व तीन वर्षीय मासूम बच्चे अनुज कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है।परिजनों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। वहीं प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करनेवाले सिकन्दर अली ने कहा कि पहला मौका नहीं है जब दलालों के चक्कर में पड़ कर गरीब तबक़े के लोग विदेशों में फंस जाते हैं। पूर्व में भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं। ऐसे में सरकार को ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *