Advertisements



महुलबनी में एक्स-रे एंड डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिलेगी राहत 
डीजे न्यूज तिसरा(धनबाद) : सुदामडीह थाना क्षेत्र के महुलबनी महतो बस्ती में शुक्रवार को वार्ड 50 की पार्षद रीना महतो व वार्ड 39 के पार्षद चंदन महतो ने दीपा एक्स-रे एंड डायग्नोस्टिक सेंटर का फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस अवसर पर पार्षद रीना महतो ने कहा कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को एक्स-रे व खून जांच कराने के लिए झरिया और धनबाद जाना पड़ता था। अब बस्ती में ही सेंटर खुल जाने से ग्रामीणों को काफी सहूलियत होगी और समय के साथ-साथ खर्च की भी बचत होगी।

मौके पर सुबल महतो, दिलीप महतो, शिल्पा महतो, हरी सिंह, बबलू मोदक, हरेंद्र यादव, जोगेंद्र महतो, सरोज शर्मा, हराधन महतो आदि उपस्थित थे।


