
महुदा थाना के नाक के चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री, पुलिस को भनक तक नहीं, एटीएस ने किया पर्दाफाश
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद) :
बाघमारा पुलिस अनुमंडल अंतर्गत महुदा थाना क्षेत्र के सिंगड़ा बस्ती में अवैध मिनी गन फैक्ट्री के भंडाफोड़ से लोगों के जेहन में क ई तरह के सवाल उठ रहे हैं। सिंगड़ा एक घनी आबादी वाला गांव है। इतनी बड़ी आबादी के बीच लंबे समय से हथियार निर्माण का धंधा चल रहा था, लेकिन इसकी भनक न तो पुलिस को लगी और न ही ग्रामीणों को। एटीएस की टीम द्वारा छापामारी कर मामले का खुलासा होने के बाद सभी दंग रह ग ए।
बड़े पैमाने पर हथियार निर्माण का कारोबार चल रहा था
एटीएस की पश्चिम बंगाल तथा झारखंड की टीम ने बुधवार शाम सिंगड़ा बस्ती में मुर्शीद अंसारी के घर पर दबिश दी। टीम ने भारी मात्रा में निर्मित तथा अर्द्धनिर्मित हथियार बरामद करने में सफलता पाई है।
झोपड़ी में चल रहा था फैक्ट्री
मुर्शीद के घर से एक गली गुजरी है। उसी गली के आगे अवैध हथियार बनाने का धंधा एक झोपड़ी में चल रहा था।
पांच हिरासत में
एटीएस की टीम ने मौके से मुर्शीद अंसारी सहित पांच लोगों को हिरासत में लेकर अपने साथ ले ग ई। टीम ने 50 निर्मित एवं 20 अर्द्धनिर्मित पिस्टल, पिस्टल बनाने की मशीन, इसमें प्रयुक्त होने वाली सामग्री, गोलियां जब्त कर लिया है।
मुंगेर के मजदूर बनाता था हथियार
एटीएस की गिरफ्त में आए चारों मजदूर बिहार के मुंगेर के रहने वाले हैं। फैक्ट्री के संचालक मुर्शीद मुंगेर से मजूदर लाकर हथियार बनवाता था।
एटीएस ने अपने सामने बनवाया हथियार
लगभग छह घंटे तक चली छापामारी के दौरान एटीएस की टीम ने अपने सामने मजदूरों से हथियार बनवाकर देखा। मजदूरों ने एक घंटे में ही चार पिस्टल बनाकर दिखा दिया।
बंगाल पुलिस को मिली थी टिप
सिंगड़ा बस्ती में मिनी गन फैक्ट्री के संचालन की जानकारी पश्चिम बंगाल पुलिस को मिली थी। इस सूचना के बाद बंगाल पुलिस ने धनबाद की पुलिस से संपर्क साधा और कार्रवाई की।
कुल्टी से मंगवाता था सामग्री
संचालक मुर्शीद पश्चिम बंगाल के कुल्टी से पिस्टल बनाने का सामग्री मंगवाता था। पुलिस सूत्रों की माने तो मुर्शीद ने कुछ दिन पहले सामग्री मंगवाया था।