Advertisements




महुदा में मनी विनोद बाबू की पुण्यतिथि

डीजे न्यूज, महुदा(धनबाद) : बिनोद बिहारी महतो स्मारक समिति द्वारा महुदा में झारखंड राज्य के आंदोलनकारी पुरोधा बिनोद बिहारी महतो की 34वीं पुण्यतिथि मनाई गयी। महुदा मोड़ चौक स्थित उनके प्रतिमा पर जन प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, ग्रामीण आदि ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर सभा और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रवि महतो स्मारक विद्यालय महुदा के छात्र छात्राएं, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, बाघमारा अंचल अधिकारी गिरिजा नंद किस्कू, जिप सदस्य आशा देवी ,शिवाकर महतो, मधुसूदन महतो, प्रदीप महतो, चक्रधारी महतो, राहुल कुमार महतो, कुलदीप ठाकुर, सावित्री देवी , उषा देवी, नरेश महतो, शिवा हाड़ी, दयाल महतो, निर्मल कुमार रवानी , निमाई महतो आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।

