महुदा में चावल लदा ट्रक पलटा, जसीडीह एफसीआई का लगा हुआ था बोर्ड

Advertisements

महुदा में चावल लदा ट्रक पलटा, जसीडीह एफसीआई का लगा हुआ था बोर्ड

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): महुदा थाना क्षेत्र अंतर्गत कांड्रा सचिवालय के समीप शनिवार अहले सुबह चावल लदा ट्रक (संख्या JH 09 S 5098) अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पर देवघर जिला के जसीडीह एफसीआई-पीडीएस का बोर्ड लगा हुआ था। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को सुबह करीब 3 बजे मिली, जब उन्होंने ट्रक को सड़क किनारे पलटा हुआ देखा।

ट्रक में लदे चावल की बोरियों को देखकर ग्रामीण कालाबाजारी की आशंका जता रहे थे।  लोगों का कहना है कि सामान्यतः एफसीआई से पीडीएस के लिए भेजे जाने वाले चावल जूट (सुतरी) के बोरों में होते हैं, जबकि इस ट्रक में प्लास्टिक के बोरों का उपयोग किया गया है, जिससे संदेह और गहरा गया है।

इस मामले पर गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि रमाशंकर तिवारी ने भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ट्रक में लदे चावल की प्रकृति को देखते हुए कालाबाजारी से इंकार नहीं किया जा सकता। बड़े पैमाने पर चावल की हेराफेरी की आशंका जताते हुए उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है।

उन्होंने जिला प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया।

रमाशंकर तिवारी ने यह भी सवाल उठाया कि एफसीआई जसीडीह का बोर्ड लगाकर ट्रक आखिर चावल कहां ले जा रहा था।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top