महिलाओं ने मुरलीडीह 20/21 पिट कोलियरी के कर्मियों को बनाया बंधक

Advertisements

महिलाओं ने मुरलीडीह 20/21 पिट कोलियरी के कर्मियों को बनाया बंधक

बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग कर रही थी

डीजे न्यूज, महुदा (धनबाद): बिजली की समस्या से जूझ रहे मुरलीडीह 20/21 पिट्स, महुदा बस्ती एवं मुरलीडीह की महिलाएं सोमवार को आंदोलन पर उतर आई। महिलाओं ने मुरलीडीह 20/21 पिट्स कोलियरी के प्रांगण में प्रदर्शन कर ट्रांसफार्मर की समस्या दूर करने की मांग की। इस दौरान महिलाओं ने कोलियरी के फोरमैन पी एन तिवारी, कर्मी कृष्णा रजक तथा उदय कुमार सिंह को बंधक बना लिया। बाद में बिजली की समस्या का समाधान करने का आश्वासन मिलने के बाद महिलाओ ने आंदोलन समाप्त कर दिया। नेतृत्व कर रही वार्ड सदस्य बेबी देवी ने बताया कि पिछले तीन माह से मुरलीडीह कोलयरी में 11 हजार वोल्ट का ट्रांसफार्मर जला है। इसी ट्रांसफॉर्मर से क्वाटर एवं आसपास के क्षेत्रों में विजली आपूर्ति की जाती है। अपराधियों ने ट्रांसफॉर्मर को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसके बाद मरम्मत के लिए ट्रांसफॉर्मर को मुनीडीह भेजा गया, लेकिन अभी तक वापस नहीं‌ लाया गया है। एक अन्य ट्रांसफार्मर से दिन भर में चार घंटे‌ ही बिजली मिल रही है। गर्मी के दिनों में लोग कैसे घरों में रहेंगे। कई बार बीसीसीएल के पदाधिकारियों से गुहार लगा चुकी हूं, लेकिन परिणाम सामने नहीं आया। अगर जल्द ही ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया तो उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में बेबी देवी बसंती देवी, मेनका देवी, जुबेदा खातून, लीला देवी, बसंती देवी, अनिता देवी, रेशमा देवी, लक्ष्मी देवी, रेहाना परवीन, सहाना परवीन,  बुधनी देवी, रश्मि देवी, सुदामी देवी, रजिया खातून,  सुनैना देवी आदि शामिल थी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top