Advertisements
महिलाओं ने किया प्रदर्शन
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद): मंईयां सम्मान योजना के लाभ से वंचित राजगंज की महिलाएं मंगलवार को बाघमारा प्रखंड कार्यालय पहुंची। कार्यालय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर महिलाओं ने प्रदर्शन किया। महिलाओं ने बताया कि पंचायत भवन से लेकर प्रखंड कार्यालय का चक्कर काटकर परेशान हो गए हैं, लेकिन कहीं से भी सही जवाब नहीं मिल रहा है। इसके बाद महिलाएं घर वापस चली ग ई। मौके पर करीना देवी, शांति देवी,अनामिका देवी आदि थी।