




महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व समाज को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहा : सुदिव्य सोनू
महिला दिवस पर विश्वकर्मा समाज ने मेयर प्रमिला मेहरा व मंत्री सुदिव्य कुमार को किया सम्मानित
डीजे न्यूज, गिरिडीह : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गिरिडीह विश्वकर्मा समाज की ओर से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शहर के झंडा मैदान रोड स्थित एक विवाह भवन में आयोजित हुआ, जिसमें समाज के लोगों ने गिरिडीह की नवनिर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा को सम्मानित किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इसके बाद समाज के प्रबुद्ध लोगों ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और मेयर प्रमिला मेहरा को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व समाज को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहा है। महिला दिवस के अवसर पर ऐसे सम्मान समारोह महिलाओं के उत्साह और सम्मान को बढ़ाने का कार्य करते हैं।
इस मौके पर मदन विश्वकर्मा, संतोष शर्मा, बिनोद शर्मा, आशीष कुमार समेत विश्वकर्मा समाज के कई सदस्य उपस्थित थे।



