महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

Advertisements

महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

बरारी के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में महिला दिवस समारोह आयोजित

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद) : बरारी स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में HLFPPT सिंदरी टीम के द्वारा HURL के CSR सहयोग से महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड नंबर 48 की वार्ड पार्षद बबीता गोराय शामिल हुईं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए HLFPPT के प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर प्रशांत कुमार सिंह ने महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार और मजबूत समाज की नींव होती है। उन्होंने महिलाओं से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की।

वहीं वार्ड पार्षद बबीता गोराय ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि जब महिलाएं जागरूक होंगी तभी समाज भी जागरूक होगा और इससे एक अच्छे समाज का निर्माण संभव हो सकेगा।

इस अवसर पर HLFPPT के आउटरीच कॉर्डिनेटर समीर कुमार, गणेश झा, CHO निर्मला कुमारी, श्वेता कुशवाहा, इशिका कुमारी, अंकिता उपाध्याय, संतोषी रजक, एएनएम प्रेम कुमारी, सहिया आशा देवी, सविता देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थीं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top