Advertisements
महिला व युवा सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय
डीजे न्यूज, धनबाद: महापौर पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार की जीत सुनिश्चित करने को लेकर बरटांड़ मंडल के अंतर्गत वार्ड संख्या 18 पांडरपाला कुम्हारटोली में रविवार को बैठक हुई। बैठक में चुनावी रणनीति, जनसंपर्क अभियान को तेज करने तथा प्रत्येक मतदाता तक पहुंच बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही वार्ड स्तर पर महिला, युवा सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा ने कहा कि धनबाद की जनता ने अपना मन संजीव कुमार के पक्ष में बना लिया है।
मौके पर मंडल अध्यक्ष हुल्लास दास, दिलीप पंडित, मनोज पंडित, भोला पंडित, कुलदीप प्रजापति, रंजय कुमार, बजरंगी पंडित सहित कई अन्य उपस्थित थे।