महिला व पुरुष टीम नाक आउट दौर में

महिला व पुरुष टीम नाक आउट दौर में

डीजे न्यूज, रांची: नागपुर महाराष्ट्र में आयोजित 36 वीं सिनियर राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैम्पियनशिप में झारखंड की पुरुष एवं महिला  टीम नाक आऊट दौर में पहुंच गई है। झारखंड की पुरुष टीम अपने लीग मैच में गुजरात, कर्नाटक, केरला, असम को पराजित कर प्री क्वार्टर में पहुंचा। फिर उड़िसा को पराजित कर क्वाटर फाइनल में प्रवेश किया। महिला वर्ग में झारखंड टीम पुर्वांचल, हरियाणा , उड़िसा को पराजित कर पुल विजेता बन नाक आऊट दौर में पहुंच गई है। आज चैम्पियनशिप का अंतिम दिन है।

लीग मैच परिणाम
झारखंड बनाम गुजरात के बीच खेले ग ए लीग मैच में झारखंड ने 25 रन से पराजित कर जीत दर्ज की। इस मैच में मंजर आलम मैन ऑफ द मैच रहे।

झारखंड ने कर्नाटक की टीम को 50 रन से हराया। मैन ऑफ द मैच नितेश पासवान चुने गए।
झारखंड बनाम केरल के बीच खेले गए मैच में
झारखंड ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। ऋषि राज को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।
झारखंड बनाम असम के मैच में झारखंड को वॉकओवर मिला।
झारखंड टीम अपने ग्रुप की चैंपियन बनी।

प्री-क्वार्टर फाइनल (नॉकआउट राउंड)
झारखंड बनाम ओडिशा: झारखंड ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच: मंजर आलम। (मंजर आलम ने हैट्रिक भी ली)।

झारखंड टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी है।

महिला वर्ग

झारखंड की टीम ने पूर्वांचल को चार रन से हराया। मैन ऑफ़ द मैच नम्रता बनी।
झारखंड ने हरियाणा की टीम को  24 रनों से पराजित किया। भूमि कुमारी मैन ऑफ़ द मैच चुनी गई।
झारखंड ने उड़ीसा को 9 विकेट से हराया। भूमि कुमारी मैन ऑफ़ द मैच।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top