महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित है अबुआ बजट : कृष्ण मुरारी शर्मा

Advertisements

महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित है अबुआ बजट : कृष्ण मुरारी शर्मा

डीजे न्यूज, गिरिडीह : झामुमो के जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने राज्य सरकार के ‘अबुआ बजट’ को महिलाओं के लिए विकासोन्मुखी और ऐतिहासिक बजट बताया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक सशक्तिकरण को विशेष प्राथमिकता दी गई है।

शर्मा ने कहा कि मंईयां योजना के लिए 14,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। इसके अलावा महिला किसानों के लिए ‘महिला किसान खुशहाली योजना’ शुरू की गई है, जिससे कृषि क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि झारखंड में पांच बालिका आवासीय विद्यालय भी स्थापित किए जाएंगे, जिससे बेटियों को बेहतर शिक्षा और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।

कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि इन सभी योजनाओं से महिला सशक्तिकरण को नई मजबूती मिलेगी और राज्य में महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में बढ़ेगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top