महिला सशक्तिकरण के प्रति सरकार प्रतिबद्ध : हेमंत 

Advertisements

महिला सशक्तिकरण के प्रति सरकार प्रतिबद्ध : हेमंत 

मुख्यमंत्री से महिला विधायकों ने की मुलाकात

डीजे न्यूज, रांची : झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड विधानसभा की महिला विधायकों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी महिला विधायकों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि महिला सशक्तिकरण के प्रति उनकी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और उनकी उपस्थिति से सदन में नारी शक्ति को बल मिलता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना देश, राज्य और समाज का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है।

 

महिला कल्याण के लिए सरकार उठा रही ठोस कदम

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार महिलाओं के हित में झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना जैसी योजनाएं चला रही है, ताकि वे आर्थिक और सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि महिलाएं इन योजनाओं का अधिकतम लाभ लें।

महिलाओं ने बढ़ाया राज्य का गौरव

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की महिलाओं ने आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक, राजनीतिक और खेल के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर राज्य का मान-सम्मान बढ़ाया है। सरकार महिलाओं को हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार है।

बैठक में कई महिला विधायक रहीं मौजूद

इस अवसर पर मंत्री दीपिका पांडेय, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक कल्पना सोरेन, विधायक डॉ. नीरा यादव, विधायक लुइस मरांडी, विधायक सविता महतो, विधायक रागिनी सिंह, विधायक ममता देवी, विधायक पूर्णिमा दास साहू, विधायक श्वेता सिंह और विधायक मंजू कुमारी उपस्थित थीं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top